Wednesday, September 23, 2020

Monday, September 14, 2020

हिंदी दिवस 14 सितंबर 2020




 भारत के कई राज्‍यों में रहने वाले लाखों लोग भले ही हिंदी नहीं बोलते हों, लेकिन हिंदी के बारे में आपको बता दें कि अंग्रेजी, स्‍पेनिश और मंदारिन के बाद हिंदी दुनिया की चौथी सबसे ज्‍यादा बोली जाने वाली भाषा है। हिंदी देवनागरी लिपि में लिखी जाती है। हिंदी भाषा को मजबूत और समृद्ध बनाने वालों के योगदान को देखते हुए उन्‍हें हिंदी दिवस पर राजभाषा पुरस्‍कार से सम्‍मानित भी किया जाता है। अब यह बात कि हिंदी दिवस 14 सितंबर को ही क्‍यों मनाया जाता है। तो बता दें कि इसी दिन साल 1949 में भारत की संविधान सभा ने हिंदी को नवगठित राष्ट्र की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया था। साल 1953 में पहली बार हिंदी दिवस मनाया गया, जो अब भारत देश में ही नहीं बल्कि विश्‍व के तमाम देशों में मनाया जाता है। 

भारत की मुख्य भाषा हिंदी को कब मिली पहचान-

14 सितंबर 1949 को  राजेंद्र सिम्हा के 50 वें जन्मदिन पर हिंदी को आधिकारिक भाषा (Official Language) के रूप में अपनाया गया और इसके बाद प्रचार-प्रसार को आगे बढ़ाने के प्रयासों में तेजी आई. भारत के संविधान द्वारा 26 जनवरी 1950 को यह निर्णय लागू किया गया था. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 343 (Article 343) के तहत देवनागरी लिपि (Devanagari Script) में लिखी गई हिंदी (120 से अधिक भाषाओं में प्रयुक्त होने वाली लिपि) को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया गया था. 

सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में 15 दिन तक हिंदी पखवाड़ा मनाया जाता है। 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा की ओर से हिंदी को आजाद भारत की मुख्य भाषा का दर्जा प्राप्त हुआ था। इसका उल्लेख संविधान के अनुच्छेद 343 (1) में किया गया है। अनुच्छेद के अनुसार भारत की राजभाषा ‘हिंदी’ और लिपि ‘देवनागरी’ है।हिंदी दिवस के मौके पर देशभर के स्कूलों, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थानों में कई तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। हिंदी पूरे विश्व में चौथी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। वहीं दूसरी ओर भारत में अन्य कई भाषाएं विलुप्त हो रही हैं। जो चिंतन का विषय है। ऐसे में हिंदी की महत्ता बताने और प्रचार-प्रसार के लिए हिंदी दिवस को मनाया जाता है।

गृह मंत्रालय ने 25 मार्च 2015 के अपने आदेश में हिंदी दिवस पर प्रतिवर्ष दिए जाने वाले दो पुरस्कारों के नाम बदल दिए थे. 1986 में स्थापित इंदिरा गांधी राजभाषा पुरस्कार को बदलकर राजभाषा कीर्ति पुरस्कार’ और राजीव गांधी राष्ट्रीय ज्ञान-विज्ञान मौलिक लेखन पुरस्कार को बदलकर राजभाषा गौरव पुरस्कार कर दिया गया था


1: वक्ताओं की ताकत भाषा

लेखक का अभिमान हैं भाषा


भाषाओं के शीर्ष पर बैठी
मेरी प्यारी हिंदी भाषा...

2: हिंदी दिवस पर हमने ठाना है
लोगों में हिंदी का स्वाभिमान जगाना है,
हम सब का अभिमान है हिंदी
भारत देश की शान है हिंदी...

प्रधानाचार्य संदेश ( हिन्दी दिवस)

https://youtu.be/dWuaYkHLpOA


Saturday, September 12, 2020

Thursday, September 3, 2020

TEACHER'S DAY


                                    CLICK THE IMAGE TO READ BIOGRAPHY 
                                           OF SARVEPALLI RADHAKRISHAN

Wednesday, September 2, 2020